भारत-पाकिस्तान में एटमी जंग हुई तो 12.5 करोड़ लोगों की जान को खतरा: अमेरिकी शोध

  • अमेरिका की रटगर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक- भारत और पाकिस्तान के बीच 2025 तक युद्ध की आशंका

  • अध्ययन में यह भी कहा गया- 2025 तक भारत और पाकिस्तान के पास कुल 400 से 500 परमाणु हथियार होंगे

  • 'अगर परमाणु जंग हुई तो वायुमंडल की ऊपरी परत में 3600 करोड़ किलो कार्बन मिश्रित धुआं फैल जाएगा'



वॉशिंगटन. दैनिक भास्कर में छपी जानकारी के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की चर्चा बंद है। इस बीच, अमेरिका के एक अध्ययन में कहा गया है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच एटमी जंग हुई तो इसमें 12.5 करोड़ लोगों के मारे जाने की आशंका है। साथ ही इससे दुनियाभर में भुखमरी भी आएगी।भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने दुनिया को लामबंद करने की कोशिश की, लेकिन मुस्लिम देशों ने भी उनका साथ नहीं दिया। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान ने भड़काऊ भाषण दिया था। 


'कही भी बम गिराया जा सकता है'


अमेरिका की रटगर्स यूनिवर्सिटी (न्यू ब्रंसविक) के अध्ययनकर्ता एलन रोबक के मुताबिक, ''अगर परमाणु युद्ध हुआ तो यह किसी खास स्थान पर ही नहीं लड़ा जाएगा। परमाणु बम दुनिया में कहीं भी गिराया जा सकता है।'' यह शोध जर्नल 'साइंस एडवांसेस' में प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक, 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो सकता है।अध्ययन के मुताबिक, दोनों देश कश्मीर मुद्दे पर कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। 2025 तक भारत और पाकिस्तान के पास कुल मिलाकर 400 से 500 परमाणु हथियार होंगे।


'बड़ी मात्रा में काला धुआं निकलेगा'


शोधकर्ताओं का कहना है कि परमाणु हथियारों से 16 से 36 मिलियन टन (3600 करोड़ किलो) कार्बन मिश्रित धुआं वायुमंडल की ऊपरी परत में फैल जाएगा। कुछ ही हफ्ते में यह पूरी दुनिया में फैल जाएगा। यह धुआं सौर रेडिएशन को भी अवशोषित करेगा, जिससे हवा का तापमान बढ़ेगा।


'भारत-पाकिस्तान में हथियार तेजी से बढ़ रहे'


रिपोर्ट के सहलेखक रोबक के मुताबिक- दुनिया में 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं लेकिन भारत और पाकिस्तान में हथियारों का जखीरा तेजी से बढ़ रहा है। कई मुद्दों खासकर कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ रही है। 2025 तक परमाणु हथियारों की क्षमता 15 किलोटन हो जाएगी। इतनी क्षमता का परमाणु बम 1945 में अमेरिका ने जापान (हिरोशिमा और नागासाकी) पर गिराया था।


DBApp


Popular posts
उपभोक्ता फोरम का फैसला / रिलायंस फ्रेश पर 2.27 लाख का जुर्माना, हेयर ऑइल का प्रिंट से ज्यादा रुपए लेना और कैरीबैग का चार्ज वसूलना पड़ा भारी
गेहूं उपार्जन के कार्य को देखते हुए सहकारी बैंकों में कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि को छह महीने बढ़ाया गया
विशेष अदालत का फैसला- एमपी नगर में 200 करोड़ की जमीन के फर्जी पट्टे बनाने वाले को उम्रकैद
आयुक्त लोक शिक्षण का आदेश; 30% से कम रिजल्ट वाले प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोकी, 40% से कम नतीजे वाले प्राचार्यों पर भी कार्रवाई
भोपाल: लाे फ्लाेर बसों में जेबकटी की रोज 10-12 वारदात; कैमरों से सिर्फ रिकाॅर्डिंग, मॉनीटरिंग नहीं