आष्टा/सिहोर
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावर अध्यक्ष कमल सिंह पहलवान के नेतृत्व में भारत माता के वीर सपूत सैनिकों का कार्यालय पर साफा बांधकर एवं पुष्प मालाओं से स्वागत कर विजय दिवस मनाया। जिसमें ग्राम मेहतवाडा के फौजी विजेंद्र सिंह दरबार, फौजी जितेंद्र सिंह पटेल, फौजी महेंद्र सिंह स्वागत साफा बांधकर पुष्पमाला से किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से कमल सिंह पहलवान,गगन सिंह पटेल,रतन सिंह पटेल,राजेंद्र सिंह सड़क अहमद अली सरपंच जितेंद्र सिंह,उपसरपंच रशीद कुरेशी,महबूब भाई, कुमेर सिंह,अंकल रविंद्र सिंह,युवा नेता गजराज सिंह,भोलू लाल जी मालवी,बाबूलाल जी, विक्रम सिंह बंगला,पप्पू जी भावसार घासीराम जी दरवाजा, फुलसिंह सड़क रामसिंह सड़क रंजीत सिंह,पंच राहुल सड़क बल बहादुर सिंह लाला शैलेंद्र सिंह ठाकुर बावड़ी आदि लोगों ने विजय दिवस पर फौजियों का स्वागत किया। एवं अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल सिंह पहलवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों के साहस शौर्य और पराक्रम को नमन करता हूं 1971 में आज ही के दिन हमारी सेना ने जो इतिहास रचा वह सदा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा एवं सभी को बधाई दी।