झारखंड के शुरुआती रुझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं; भाजपा 30, कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे

रांची सोमवार 23 दिसम्बर 2019. झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में वोट डाले गए थे। कुल 65.23% वोटिंग हुई थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां 66.6% वोट डाले गए थे। किसी भी दल को बहुमत के लिए 41 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा। आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद पांच एग्जिट पोल सामने आए। इनमें कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के सत्ता हासिल करने का अनुमान दिया गया।
चुनाव पर दो बड़े मुद्दों का असर
राम मंदिर : 9 नवंबर को राम मंदिर मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले और 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून आने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में इसे भाजपा के लिए परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में अपनी रैलियों के दौरान लगातार राम मंदिर का मुद्दा उठाया था। झारखंड की ही एक चुनावी रैली में अमित शाह ने पहली बार यह दावा किया था कि उनकी सरकार चार महीने के अंदर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवा देगी।
नागरिकता कानून विवाद : मोदी सरकार ने 9 दिसंबर को नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था। इसके बाद झारखंड में 12, 16 और 20 दिसंबर को तीन चरणों में कुल 48 सीटों पर वोटिंग हुई।


मोदी-शाह ने 18 और राहुल ने 5 रैलियां कीं


झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9, गृह मंत्री अमित शाह ने 9 चुनावी रैलियां कीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 5 चुनावी जनसभाओं में पहुंचे। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 1 रैली की।


हॉट सीट
जमशेदपुर पूर्व: यहां भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्री रघुबर दास चुनाव मैदान में हैं। वे 1995 से यह सीट जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ रघुबर कैबिनेट में मंत्री रहे सरयू राय चुनाव मैदान में हैं। वे पहले भाजपा में ही थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद वे बागी हो गए।


 


Popular posts
उपभोक्ता फोरम का फैसला / रिलायंस फ्रेश पर 2.27 लाख का जुर्माना, हेयर ऑइल का प्रिंट से ज्यादा रुपए लेना और कैरीबैग का चार्ज वसूलना पड़ा भारी
गेहूं उपार्जन के कार्य को देखते हुए सहकारी बैंकों में कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि को छह महीने बढ़ाया गया
विशेष अदालत का फैसला- एमपी नगर में 200 करोड़ की जमीन के फर्जी पट्टे बनाने वाले को उम्रकैद
आयुक्त लोक शिक्षण का आदेश; 30% से कम रिजल्ट वाले प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोकी, 40% से कम नतीजे वाले प्राचार्यों पर भी कार्रवाई
भोपाल: लाे फ्लाेर बसों में जेबकटी की रोज 10-12 वारदात; कैमरों से सिर्फ रिकाॅर्डिंग, मॉनीटरिंग नहीं