आष्टा/सिहोर
भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रवि मालवीय का आष्टा प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के द्वारा जोरदार स्वागत किया। वही जावर नगर के तेजसिंह कप्तान ने मालवीय का जोरदार स्वागर किया। वही अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा कांग्रेस पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कांग्रेस की जनविरोधी नीतियो की बात कही और उनके खिलाफ़ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर धरना एवं एस, डी,एम, को ज्ञापन सौंपा गया।