सीहोर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रविवार को रामलीला मैदान में केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ भारत बचाओ रैली के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के बड़ी संख्या में पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता जिले भर से दिल्ली के लिए शनिवार को रवाना हुए। इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप गुर्जर ने कहा कि देश में गिरती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी समेत किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रविवार को रामलीला मैदान में केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ भारत बचाओ रैली का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रकोष्ठ के करीब दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे है। श्री गुर्जर ने कहा कि केंद्र पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया कि प्रदेश में बाढ़ से आई आपदा के बाद भी केंद्र की ओर से कोई मदद मिलती नहीं दिख रही है। वहीं भाजपा प्रदर्शन के जरिए लगातार प्रदेशवासियों ने झूठ बोलकर उन्हें गुमराह कर रही है। पूर्व की शिवराज की सरकार ने अपने समय पर फसल बीमे का प्रीमियम नहीं भरा केन्द्र अब 2300 करोड़ रूपये मांगे रहा है, मुझे लगता है केन्द्र सरकार प्रदेश के किसानों के साथ धोखा कर रही है। बरसात में लाखों हेक्टेयर फसल खराब हुई फसल को लेकर परेशान है। एक तो राज्य सरकार ने जो मुआवज़ा मांगा वो उसे नहीं मिला ऊपर से केन्द्र ने फसल बीमा के पैसे भी बकाये की बात कर लटका दी. नतीजा प्रदेश के किसानों को फसल बीमा राशि के लिए कुछ परेशानी आ रही है, लेकिन फिर भी प्रदेश की सरकार बिना केन्द्र सरकार की सहायता के अपनी ओर से किसानों की मदद कर रही है। इन बातों को लेकर और प्रदेश के किसानों के हित में भी रैली में प्रकोष्ठ के द्वारा केन्द्र की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।