खुद को सच्चा बताने से पहले कर्जमाफी के वादे को याद कर लें राहुल गांधीः बंशीलाल गुर्जर

             भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से अपने झूठ का मायाजाल फैलाकर झारखंड की भोली-भाली जनता को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। भले ही वे खुद को सच्चा बताएं, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने कर्जमाफी के नाम पर मध्यप्रदेश की जनता से झूठ बोला है, किसानों को छला है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर ने झारखंड के राजमहल में चुनावी सभा में खुद को सच्चा और प्रधानमंत्री श्री मोदी के वादों को झूठा बताए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।


                श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि श्री राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बारे में कुछ भी टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी ने प्रदेश की चुनावी सभाओं में डंके की चोट पर कहा था कि हम दस दिनों में किसानों का दो लाख रुपये तक कर्ज माफ कर देंगे। यदि ऐसा नहीं होता है, तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने साल भर हो रहा है, लेकिन न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ है और न ही मुख्यमंत्री को बदला गया है। श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी के इस झूठ के कारण प्रदेश के हजारों किसान बर्बाद हो चुके हैं। डिफाल्टर हो जाने के कारण अब बैंक भी उन्हें नया कर्ज नहीं दे रहे हैं और साहूकारों के चंगुल फंसकर सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। श्री बंशीलाल गुर्जर ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे खुद को सच्चा मानते हैं और उनमें जरा भी साहस है, तो मध्यप्रदेश के किसानों ने नजरें मिलाकर यह कहकर दिखाएं कि हम जो वादा करते हैं, वो पूरा करते हैं। 


 


Popular posts
उपभोक्ता फोरम का फैसला / रिलायंस फ्रेश पर 2.27 लाख का जुर्माना, हेयर ऑइल का प्रिंट से ज्यादा रुपए लेना और कैरीबैग का चार्ज वसूलना पड़ा भारी
गेहूं उपार्जन के कार्य को देखते हुए सहकारी बैंकों में कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि को छह महीने बढ़ाया गया
विशेष अदालत का फैसला- एमपी नगर में 200 करोड़ की जमीन के फर्जी पट्टे बनाने वाले को उम्रकैद
आयुक्त लोक शिक्षण का आदेश; 30% से कम रिजल्ट वाले प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोकी, 40% से कम नतीजे वाले प्राचार्यों पर भी कार्रवाई
भोपाल: लाे फ्लाेर बसों में जेबकटी की रोज 10-12 वारदात; कैमरों से सिर्फ रिकाॅर्डिंग, मॉनीटरिंग नहीं