मानव सेवा, प्रेम और शांति का संदेश देता है ईसाई समाज : मुख्यमंत्री श्री नाथ

भोपाल : मंगलवार 24 दिसम्बर 2019  मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि ईसाई समाज मानव-सेवा के साथ भाई-चारे, प्रेम और शांति का संदेश देता है जिसकी आज पूरी दुनिया को सबसे अधिक आवश्यकता है। श्री नाथ आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित क्रिसमस के पूर्व कैरोल सिंगिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है जो विश्व के लगभग सभी देशों में मनाया जाता है क्योंकि यह लोगों को आपस में प्यार से मिल-जुल कर शांति के साथ मानव सेवा का संदेश देता है। हम सभी लोग इस मार्ग पर चलें तो दुनिया को अशांति से हमेशा के लिए मुक्त किया जा सकता है। श्री नाथ ने कहा कि आज कैरोल सिंगिंग कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुझे अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई। जब स्कूल में पढ़ते थे, तब हम चर्च भी जाते थे और कैरोल सिंगिंग कार्यक्रम में भाग लेते थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बच्चों और फादर्स तथा सिस्टर्स को क्रिसमस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।


क्रिसमस के पूर्व ईसाई समाज द्वारा प्रभु यीशु के जन्म का शुभ समाचार घर-घर जाकर शुभ-संदेश के रूप में दिया जाता है। इसी उद्देश्य से कैरोल सिंगिंग कार्यक्रम किए जाते हैं। सभी लोगों को प्रभु यीशु के मार्ग पर चलते हुए भाई-चारे, प्रेम और शांति के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी जाती है। 


स्कूली बच्चों ने कैरोल सिंगिंग प्रस्तुत किया और मुख्यमंत्री को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर बाईबिल के मुख्य अंश पढ़कर सुनाए गए। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री को भी सांता क्लॉज़ ने उपहार दिया।


कार्यक्रम में सुश्री शोभा ओझा थामस, पीआरओ फादर मारिया स्टिफन, फादर साज़ी, फादर एलेक्जेंडर, फादर सुंदर राज, सिस्टर ओलिफ, सिस्टर मैरी उपस्थित थे।


 


 


Popular posts
उपभोक्ता फोरम का फैसला / रिलायंस फ्रेश पर 2.27 लाख का जुर्माना, हेयर ऑइल का प्रिंट से ज्यादा रुपए लेना और कैरीबैग का चार्ज वसूलना पड़ा भारी
गेहूं उपार्जन के कार्य को देखते हुए सहकारी बैंकों में कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि को छह महीने बढ़ाया गया
विशेष अदालत का फैसला- एमपी नगर में 200 करोड़ की जमीन के फर्जी पट्टे बनाने वाले को उम्रकैद
आयुक्त लोक शिक्षण का आदेश; 30% से कम रिजल्ट वाले प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोकी, 40% से कम नतीजे वाले प्राचार्यों पर भी कार्रवाई
भोपाल: लाे फ्लाेर बसों में जेबकटी की रोज 10-12 वारदात; कैमरों से सिर्फ रिकाॅर्डिंग, मॉनीटरिंग नहीं