नतीजों पर सोनिया गांधी ने कहा- भाजपा की धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश नाकाम

नई दिल्ली दिल्ली मंगलवार 24 दिसम्बर 2019   . झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस-झामुमो गठबंधन से हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन ने 47 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। वहीं, 81 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा महज 25 सीटों पर सिमट कर रह गई। सोमवार को आए नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भाजपा पर तंज कसा।


सोनिया ने कहा कि लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की भाजपा की कोशिश नाकाम हुई। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा के विभाजनकारी एजेंडा को नकारने के लिए झारखंड की जनता का आभार।


चिदंबरम ने भाजपा की हार पर चुटकी ली


वहीं, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने भाजपा की हार पर चुटकी ली। उन्होंने ट्वीट किया- 2019 में भाजपा की यही कहानी है। हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए और झारखंड में हारे। भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर-भाजपा दलों को कांग्रेस के साथ आकर रैली करनी चाहिए।


 


Popular posts
उपभोक्ता फोरम का फैसला / रिलायंस फ्रेश पर 2.27 लाख का जुर्माना, हेयर ऑइल का प्रिंट से ज्यादा रुपए लेना और कैरीबैग का चार्ज वसूलना पड़ा भारी
गेहूं उपार्जन के कार्य को देखते हुए सहकारी बैंकों में कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि को छह महीने बढ़ाया गया
विशेष अदालत का फैसला- एमपी नगर में 200 करोड़ की जमीन के फर्जी पट्टे बनाने वाले को उम्रकैद
आयुक्त लोक शिक्षण का आदेश; 30% से कम रिजल्ट वाले प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोकी, 40% से कम नतीजे वाले प्राचार्यों पर भी कार्रवाई
भोपाल: लाे फ्लाेर बसों में जेबकटी की रोज 10-12 वारदात; कैमरों से सिर्फ रिकाॅर्डिंग, मॉनीटरिंग नहीं