साहित्य गोष्ठी में हुआ सम्मान

सीहोर। प्रतिमाह अनुसार इस माह भी साहित्यकला मंच की मासिक गोष्ठी स्थानीय ब्राईट केरियर स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें गोष्ठी की अध्यक्षता गीतकार रमेश गाहिया मुख्य अतिथि, गीतकार अशोक व्यग्र एवं विशेष अतिथि के रुप में सुरेन्द्र जैन सरस रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा की गई। तत्पश्चात कला मंच के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया गया। सरस्वती वन्दना प्रमिला झरवड़े द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर साहित्यकलां मंच का मसिजिवी सम्मान सुरेन्द्र जैन सरस को दिया गया, साथ ही अखिल भारतीय साहित्य परिषद का साहित्य सारथी सम्मान सीहोर के युवा कवि पुष्पेन्द्र भदोरिया को एवं नवलेखन साहित्य सम्मान कलां मंच द्वारा ऋषिराज मकरैया को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजेन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर काव्यपाठ करने वाले कवियों में रामगोपाल जोया, अशोक व्यग्र, रमेश गोहिया, द्वारका बासूरिया, धर्मराज देशराज, सुभाष चौहान, रामबाबू सक्सेना, सुरेश जायसवाल, हरिओम शर्मा दाऊ, ब्रजेश शर्मा, विनोद पंसारी, प्रमिला झरबड़े, पुष्पेन्द्र भदोरिया, नारायण नवरंग, जोरावर सिंह, रामसिंह परमार, दिनेश भोपाली, नन्नुलाल सगर, डॉ.मंगलेश जायसवाल, संतोष गोस्वामी, डॉ. विजेन्द्र जायसवाल, जगदीश मिणा, रामेश्वर मकरैया, पूजा भदेारिया, जगदीश मीणा, जितेन्द्र मीणा, मल्लव भदारिया आदि उपस्थित थे। अंत में आभार अशोक व्यग्र ने व्यक्त किया।
मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था के साथ कर रही है खिलवाड़-कुरेशी
सीहोर। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं प्रभारी मंत्री आरीफ अकील के आव्हान पर राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष हनीफ कुरेशी अपने साथियों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे, जहां श्री कुरेशी को मंच पर बोलने का मौका भी मिला, जिस पर हनीफ कुरेशी ने कहा कि अब देश के नागरिकों व युवाओं को जागरुक होने का समय आ गया है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है, जिसके कारण महंगाई आसमान छू रही है और हमारे युवा साथी उच्च शिक्षा पाकर भी बैरोजगार घूम रहा है। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बड़ रहें हैं आज देश की महिलाऐं सुरक्षित नही है। वहीं भाजपा सरकार द्वारा किसानों का सौषण किया जा रहा है, जिससे हमारे देश का किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। आज मोदी सरकार ने देश के नागरिकों को भावनात्मक षडयंत्र में फसाकर रख दिया है, जिससे देश विकास की धारा से भटक गया है। श्री कुरेशी ने सेवादल की राष्ट्रीय बैठक में भी हिस्सा लिया।


Popular posts
उपभोक्ता फोरम का फैसला / रिलायंस फ्रेश पर 2.27 लाख का जुर्माना, हेयर ऑइल का प्रिंट से ज्यादा रुपए लेना और कैरीबैग का चार्ज वसूलना पड़ा भारी
गेहूं उपार्जन के कार्य को देखते हुए सहकारी बैंकों में कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि को छह महीने बढ़ाया गया
विशेष अदालत का फैसला- एमपी नगर में 200 करोड़ की जमीन के फर्जी पट्टे बनाने वाले को उम्रकैद
आयुक्त लोक शिक्षण का आदेश; 30% से कम रिजल्ट वाले प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोकी, 40% से कम नतीजे वाले प्राचार्यों पर भी कार्रवाई
भोपाल: लाे फ्लाेर बसों में जेबकटी की रोज 10-12 वारदात; कैमरों से सिर्फ रिकाॅर्डिंग, मॉनीटरिंग नहीं