भाेपाल रविवार 15 दिसम्बर 2019 | इस सीजन में पहली बार उत्तर से अाई बर्फीली हवा ने शहर में माैसम का मिजाज अाैर सर्द कर दिया। शनिवार काे दिन का तापमान 3.1 डिग्री लुढ़ककर यानी 22.8 डिग्री पर जा पहुंचा। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शुक्रवार काे दिन में पारा 25.9 डिग्री था।
रात में 11 बजे के बाद 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। रात 11:30 बजे पारा 16.6 डिग्री पर पहुंच गया था। माैसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि शुक्रवार तक हवा का रुख दक्षिण- दक्षिण पूर्वी था। शनिवार सुबह यह बदलकर उत्तरी हाे गया था। इसी के कारण तापमान में गिरावट हुई है। ठंडी हवा चलने से ही दिन में पारे की चाल भी धीमी थी। रात का तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।
असर यह भी.... सुबह 6 घंटे में तापमान में सिर्फ 6.40 का इजाफा
बर्फीली हवा का एेसा रहा असर-बर्फीली हवा चलने से दिन में पारे की चाल भी सुस्त थी। इसी के कारण सुबह 8.30 से दाेपहर 2.30 बजे तक छह घंटे में तापमान में सिर्फ 6.4 डिग्री का इजाफा हाे सका।
1000 मी. रह गई थी विजिबिलिटी शहर में सुबह हल्का काेहरा भी छाया था। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच विजिबिलिटी 1000 मीटर रह गई थी।