
भोपाल | नई नीति के तहत हुई रेत खदानों की नीलामी में इस बार ऐसे बड़े कारोबारी बाहर हो गए, जो पिछली भाजपा सरकार में पावरफुल रहे। इनमें सबसे बड़े पुराने रेत कारोबारी शिवा कॉर्पाेरेशन को इस बार एक भी खदान नहीं मिली। तेलंगाना की पावरमैक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को प्रदेश की होशंगाबाद, सीहोर, भिंड जिले की सभी बड़ी खदानें मिली हैं। 36 जिलाें में हुई खदान नीलामी में इसी कंपनी का दबदबा रहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश की कंपनियों को खदानें मिलीं। इसी तरह मेसर्स केपी सिंह भदौरिया ने मंडला, डिंडोरी और दतिया और वीरेंद्र सिंह जादौन ने धार, अलीराजपुर और टीकमगढ़ जिले की खदानें हासिल की हैं।
इन कंपनियों के हाथ में आई अब प्रदेश की सारी रेत खदानें
जिला कंपनी कितने में मिला टेंडर
ग्वालियर एमपी सेल्स कॉर्पोरेशन 30.05 करोड़
दतिया मेसर्स केपी सिंह भदौरिया 38.86 करोड़
शिवपुरी विनस माइनिंग एंड मिनरल्स 21.21 करोड़
अशोक नगर कुल 9 एच-1 हैं। 11.25 करोड़
जबलपुर आराध्या लॉजिस्टिक सॉल्यूशन 31.54 करोड़
कटनी विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड 56.175 करोड़
नरसिंहपुर धनलक्ष्मी मरचंडाईस प्रालि. 63.05 करोड़
छिंदवाड़ा शिशिर खंडार 27.27 करोड़
सिवनी जय महाकाल एसोसिएट 18.99 करोड़
मंडला मेसर्स केपी सिंह भदौरिया 36.59 करोड़
डिंडोरी मेसर्स केपी सिंह भदौरिया 12.94 करोड़
बालाघाट राजेश पाठक 34.99 करोड़
रीवा कुल 3 एच-1 हैं। 1.01 करोड़
भोपाल राव कंस्ट्रक्शन 45 लाख
सीहोर पावरमेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड 109 करोड़
रायसेन राजेंद्र रघुबंशी 71.71 करोड़
विदिशा विवेक पटेल 3.36 करोड़
बैतूल होटल उमा रेसीडेंसी 32.50 करोड़
होशंगाबाद पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड 217 करोड़
हरदा उज्जवल चौहान 27.27 करोड़
देवास परम एजेंसीस 41.65 करोड़
रतलाम डीएस एंड कंपनी 1.10 करोड़
मंदसौर मां भगवती कंस्ट्रक्शन 39.37 करोड़
धार वीरेंद्र सिंह जादौन 3.21 करोड़
अलीराजपुर वीरेंद सिंह जादौन 27.33 करोड़
खरगौन आरके गुप्ता कांट्रेक्टर्स एंड इंजीनियर्स 17.28 करोड़
बड़वानी अंबे सप्लायर्स 1.50 करोड़
बुरहानपुर बुरहानपुर 11.67 करोड़
भिंड पावरमेक प्रोजेक्टस लिमिटेड 20.50 करोड़
सिंगरौली आरके ट्रांसपोर्ट एंड कंस्ट्रक्शन लि. 36.33 करोड़
सीधी सैनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 35.35 करोड़
दमोह मूसा कंस्ट्रक्शन 1.13 करोड़
छतरपुर आनंदेश्वर एग्रो फूड्स 75.99 करोड़
टीकमगढ़ वीरेंद्र सिंह जादौन 10.32 करोड़
उमरिया आरएसआई स्टोन वर्ल्ड 37.00 करोड़
अनूपपुर केजी डेवलपर्स 13.63 करोड़
तब पावरफुल... वे बड़े कारोबारी जो इस बार खाली हाथ
शिवा काॅर्पोरेशन : पूर्व सीएम शिवराज के भतीजे प्रद्युमन नरेंद्र की कंपनी।
वैभव शर्मा : विधायक व पूर्व विस अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के भतीजे।
वंशिका कंस्ट्रक्शन : विधायक संजय शर्मा से जुड़ी कंपनी।
रेवा और ओमश्री कंस्ट्रक्शन : विधायक जालम पटेल की कंपनी।
बुधराज कंट्रक्शन व रेवा इंफ्रास्ट्रक्चर : जालम के परिजनों से जुड़ी कंपनी।
महिष्मति कंस्ट्रक्शन : पेटी कांट्रेक्टर अरुण मसानी, गोंदिया।
डिजियाना प्राइवेट लिमिटेड : तेजेंदर सिंह भाटिया की कंपनी।
कार्तिकेय कंस्ट्रक्शन : भाजपा नेता विजय पाल, अजयपाल की कंपनी।