सीहोर। श्री सिद्धि विनायक गणेश धाम की प्रबंधक मुख्य पुजारी डॉ. चारु चंद्रा व्यास ने बताया कि 25 दिसंबर को रात्रि 8 बजे से 26 दिसंबर को प्रात: 11.30 तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को प्रात: 8.9 मिनट पर आरंभ हो जाएगा और मोक्ष 10.58 मिनट पर प्रात होगा। ग्रहण का पर्व काल 2 घंटे 49 मिनट का होगा। ग्रहण का वेद (सूतक) 25 दिसंबर को रात्रि 8 बजे से रहेगा। इस दौरान मंदिरों के पट द्वार 8 बजे के पूर्व ही मंगल (बंद) हो जाएंगे। गुरुवार को ग्रहण के उदय होने पर दिन के 11.30 बजे सुबह अभिषेक पूजन पाठ के साथ दर्शन हेतु खुलेंगे।
ग्रहण मूल नक्षत्र व धनु राशि में होने से धनु राशि वालों के लिए नेक्स्ट होगा।
राशियों वृषभ, कन्या, धनु, मकर राशि वालों के लिए अशुभ है। मेष, सिंह, वृश्चिक राशि वालों के लिए मध्यम है। कर्क, तुला, कुंभ व मीन राशियों के लिए शुभ है। सभी भक्तगणों से आग्रह किया है कि पट मंगल के दौरान मंदिर नहीं पहुंचे क्योंकि इस दौरान भगवान का किसी प्रकार का भोग नहीं चढ़ाया जाएगा और मंदिर पूर्णत: मंगल (बंद) रहेगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर के पट रहेंगे मंगल (बंद)